BHILWARAE-Paperक्राइमखेलधर्मराजस्थानरामस्नेहीलोकल न्यूज़शाहपुरा

पंचायत आम चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर 3 प्रधानाचार्य व 1 व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 21 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित अंतिम मतदान प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दिया नोटिस

भीलवाड़ा, ।
पंचायत आम चुनाव-2026 (प्रथम चरण) के लिए बुधवार, 21 अक्टूबर को तिलक नगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण व रवानगी में नियुक्त जहाजपुर ब्लाक के प्रधानाचार्य धर्मचन्द मीना व उच्छबलाल मीणा , कोटडी ब्लॉक के प्रधानाचार्य भवानी शंकर शर्मा व करेड़ा ब्लॉक के व्याख्याता प्रभात ईनाणी द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) जसमीत सिंह संधू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस के अनुसार उपरोक्त 3 प्रधानाचार्य व 1 व्याख्याता राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भीलवाड़ा में बुधवार, 21 अक्टूबर को आयोजित अंतिम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। नियुक्ति सेल के कार्मिकों द्वारा दूरभाष पर सम्पर्क कर प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु सूचित करने के उपरान्त भी वे अनुपस्थित रहे, जो राजकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता का द्योतक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस संबंध में उन्हें 03 दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जावेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!