Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAक्राइमराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ फूलियाकलां पुलिस की लगातार दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़

फूलियाकलां (प्रकाश तोषनीवाल)

फूलियाकलां पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए धनोप से सांगरिया जाने वाले मार्ग पर अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस गश्त के दौरान कार्रवाई की गई। पुलिस दल को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी फूलियाकलां पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक डंपर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार किया था।

थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!