BHILWARAरामस्नेहीशाहपुराशाहपुरा टाॅक शो
संस्कार समस्या है, तो महापुरुषों का ज्ञान ही समाधान है
"महापुरुषों का ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह हमारे जीवन, विचार और आचरण में दिखाई दे"

संस्कार समस्या है, तो महापुरुषों का ज्ञान ही समाधान है।
रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर स्वामी रामदयालजी महाराज ने कहा कि संप्रदाय के आद्याचार्य महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज का ज्ञान, दर्शन और व्यापक दृष्टि आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी उनके समय में थी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यदि संस्कारों का संकट दिखाई देता है, तो उसका स्थायी समाधान महापुरुषों के ज्ञान और उनके आदर्शों में ही निहित है। आवश्यकता इस बात की है कि उनका ज्ञान केवल ग्रंथों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जीवंत होकर व्यवहार का हिस्सा बने।
“महापुरुषों का ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह हमारे जीवन, विचार और आचरण में दिखाई दे।”
#रामस्नेही_संप्रदाय #स्वामीरामदयालजीमहाराज #स्वामीरामचरणजीमहाराज #संस्कार #आध्यात्म #भारतीयसंस्कृति #ज्ञान #प्रेरणा




