Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानरामस्नेहीलोकल न्यूज़शाहपुरा

शाहपुरा जिला चिकित्सालय में चार चिकित्सक पदस्थापित, मरीजों को मिलेगी राहत

शाहपुरा जिला चिकित्सालय में चार चिकित्सक पदस्थापित, मरीजों को मिलेगी राहत

शाहपुरा। शाहपुरा के जिला चिकित्सालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों पर अब चार चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलने और मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे चार चिकित्सकों को शाहपुरा जिला चिकित्सालय में पदस्थापित किया गया है।

आदेश के तहत डॉ. कुणाल शर्मा को ईएनटी, डॉ. कुलदीप यादव को मेडिसिन (एमईडी), डॉ. दिनेश गुलिया को पैथोलॉजी तथा डॉ. भारत कुमार पाटीदार को सर्जन के पद पर शाहपुरा जिला चिकित्सालय में लगाया गया है।

इन चिकित्सकों के शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना से अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। विशेष रूप से ईएनटी, मेडिसिन, पैथोलॉजी और सर्जरी से संबंधित मरीजों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।

चिकित्सकों के पदस्थापन से अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर लंबे समय से महसूस की जा रही कमी दूर होने की उम्मीद है। मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए अन्य बड़े शहरों या अस्पतालों की ओर जाने की जरूरत भी कम हो सकती है।

विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से शाहपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!