Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperधर्मराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

शाहपुरा में 1 से 9 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन

शाहपुरा। श्रावण मास के पावन अवसर पर माहेश्वरी पंचायत भवन, सदर बाजार, शाहपुरा में 1 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगा।

कथा का वाचन जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्रीजी महाराज के परम शिष्य गजेन्द्र गोपाल महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा के माध्यम से भगवान शिव के दिव्य चरित्र, शिवभक्ति, धर्म, संस्कार तथा आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का श्रद्धालुओं को रसपान कराया जाएगा।

आयोजन के प्रथम दिवस 1 अगस्त को प्रातः 9:15 बजे श्री भाणा गणेशजी मंदिर से भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में सहभागी होंगे। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा कथा स्थल, माहेश्वरी पंचायत भवन पहुँचेगी।

आयोजक संस्था श्री श्रीनाथजी भक्त मंडल, शाहपुरा ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कथा एवं कलश यात्रा में सहभागी बनने तथा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की अमृतमयी कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!