BHILWARAE-PaperUncategorizedराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुराशाहपुरा का आईना

70वीं जिलास्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न

32 टीमों के 140 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, 19 वर्ष आयु वर्ग में सेट्ल अकादमी भीलवाड़ा विजेता

बागोर | मोहित कुमार

स्वामी विवेकानंद राजकीय उच्च माध्यमिक मॉडल विद्यालय, बागोर में आयोजित पांच दिवसीय 70वीं जिलास्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले की 32 टीमों के करीब 140 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पांच दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार सुबह विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। 19 वर्ष आयु वर्ग में सेट्ल अकादमी भीलवाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगम ऑफ एक्सीलेंस भीलवाड़ा द्वितीय तथा सुंदरदेवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलियाकलां तृतीय स्थान पर रहा।

फाइनल मुकाबलों के बाद विद्यालय परिसर में समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने ट्रॉफी, मोमेंटो एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। नियमित खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मनीष कुमार शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खुबीराम सेठिया, विवेक सेठिया, श्यामलाल कुम्हार, सावरमल जाट, विनोद सेठिया, मुकेश जैन एवं रतनलाल रेगर मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार घड़वाल ने बताया कि पांच दिनों तक चली प्रतियोगिता में जिलेभर से आई टीमों ने भाग लिया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले शारीरिक शिक्षकों, निर्णायकों, विद्यालय स्टाफ एवं खिलाड़ियों का आभार जताया।

इस अवसर पर चांदमल खटीक, गोपाल खटीक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समापन के साथ खिलाड़ियों में अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उत्साह नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!