BHILWARAE-Paperधर्मराजस्थानरामस्नेहीलोकल न्यूज़शाहपुरा

तैराकी में खुशी गाडरी ने जीते तीन पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

400 मीटर आईएम में गोल्ड, 200 मीटर में सिल्वर और 100 मीटर बटरफ्लाई में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया

शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी।
70वीं जिला स्तरीय तैराकी छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुरा की छात्रा खुशी गाडरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 सितंबर 2026 तक वीटी इंटरनेशनल स्कूल, भीलवाड़ा में किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में खुशी गाडरी ने 400 मीटर आईएम (इंडिविजुअल मेडले) में स्वर्ण पदक, 200 मीटर में रजत पदक तथा 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

तीन स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर खुशी गाडरी का राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। अब खुशी 28 सितंबर 2026 से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकतपुरा, कोटा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

खुशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शंकर सिंह राठौड़ ने बताया कि खुशी ने नियमित अभ्यास और मेहनत के बल पर जिला स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तर पर भी खुशी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!