
बोरड़ा में श्रवन व सांवरलाल बावरी ने कांग्रेस की ली सदस्यता
शाहपुरा
रविवार को बोरडा बावरियान पंचायत में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर श्रवन बावरी ( पूर्व महामंत्री शाहपुरा मडल) एवं सांवरलाल बावरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की रीति नीति एवं प्रदेश अध्यक्ष के देश विरोधी बयान से नाराज होकर भाजपा छोड़कर प्रहलाद शर्मा इकाई अध्यक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन की इस अवसर पर कांग्रेस के जिला परिषद प्रत्याशी महावीर नायक एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी सांवर लाल बैरवा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक भारद्वाज उपस्थित रहे




