Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

अखंड भारत दिवस पर गूंजा राष्ट्रभाव, भारत माता की आरती से हुआ माहौल भक्तिमय

आदर्श विद्या मंदिर में वंदना सभा के दौरान विद्यार्थियों को बताया अखंड भारत का महत्व

शाहपुरा। आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, कोठार मोहल्ला शाहपुरा में वंदना सभा के दौरान अखंड भारत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अखंड भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अवधारणा से परिचित कराते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता की भावना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने भैया-बहिनों को संबोधित करते हुए अखंड भारत दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय चेतना और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

इसके बाद विद्यालय परिसर में भारत माता की आरती एवं भगवान शंकर की आरती की गई। आरती के दौरान विद्यालय का वातावरण श्रद्धा और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत हो गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बनाया।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल निम्बीर्क ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देश की संस्कृति, इतिहास और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अखंड भारत दिवस के आयोजन के माध्यम से विद्यालय में राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!