Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

पद से आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाई, राजदीप अग्रवाल को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान

बनेड़ा। स्वतंत्रता दिवस के उपखंड स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में निकटवर्ती बनेड़ा उपखंड मुख्यालय स्थित सीबीईओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत राजदीप अग्रवाल को उनके पद से इतर किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में राजदीप अग्रवाल को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी सेवा में निर्धारित दायित्वों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियों को तत्परता और समर्पण के साथ निभाना कार्य के प्रति निष्ठा का परिचायक है। अग्रवाल द्वारा किए गए अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर मिला यह सम्मान राजदीप अग्रवाल के लिए विशेष गौरव का विषय रहा। समारोह में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि राजदीप अग्रवाल मूल रूप से शाहपुरा के निवासी हैं। बनेड़ा में प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें मिला यह सम्मान शाहपुरा क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है। उनके सम्मान की खबर मिलते ही शाहपुरा के लोगों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!