Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानरामस्नेहीलोकल न्यूज़शाहपुरा

सरस डेयरी की पहल से 1012 विद्यार्थियों के चेहरों पर खिली मुस्कान, बांटे स्कूल बैग

सरस डेयरी की पहल से 1012 विद्यार्थियों के चेहरों पर खिली मुस्कान, बांटे स्कूल बैग

शाहपुरा। भीलवाड़ा सरस डेयरी के शाहपुरा जोन की ओर से सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के 11 विद्यालयों के 1012 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। इस पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए भीलवाड़ा डेयरी प्रबंधन का आभार जताया।

शाहपुरा जोन के अंतर्गत रायपुर, रघुराजपुरा, नारायणपुरा, भीलों का खेड़ा, भेरू खेड़ा, गेंगवा, श्रीनगर, सांखलिया, सोला का खेड़ा, गोपालपुरा बास्टा एवं प्रतापपुरा स्थित विद्यालयों में बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अलग-अलग विद्यालयों में विद्यार्थियों को बैग प्रदान किए गए तो बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।

कार्यक्रम के दौरान भीलवाड़ा डेयरी के एमडी त्रिभुवन जी पाटीदार एवं कृषक संगठन के रामप्रसाद जी कुमावत ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करती है।

बैग वितरण से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई बच्चों ने नए बैग हाथ में लेकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि सरस डेयरी की यह पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होता है।

कार्यक्रम में भीलवाड़ा डेयरी के सुपरवाइजर दीपक जोशी, श्याम सुंदर जोशी, मुकेश पाराशर, कुलदीप सिंह, आमीन खां एवं अनिल पाराशर सहित विभिन्न दुग्ध समितियों के सचिव मौजूद रहे।

इस अवसर पर समिति सचिव शिवराज जाट, मुकेश वैष्णव, छाई लाल कुमावत, सांवरा कुमावत, भेरूलाल जाट सहित आसपास की दुग्ध समितियों के सचिव एवं बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने भीलवाड़ा सरस डेयरी के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इस तरह की पहल बेहद उपयोगी है। उन्होंने डेयरी प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समाज के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!