BHILWARAE-Paperराजस्थानरामस्नेहीलोकल न्यूज़शाहपुरा

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के पोस्टर का विमोचन

शाहपुरा

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शाहपुरा में विद्या भारती के तत्वाधान में चलाए गए अभियान‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, भीलवाड़ा डॉ. रामेश्वर लाल जीनगर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. जीनगर ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाला महत्वपूर्ण गीत रहा है। इसके 150वें वर्ष के अवसर पर आयोजित सामूहिक गायन जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मीडिया प्रभारी डॉ. परमेश्वर कुमावत ने बताया कि 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे देशभर में आयोजित होने वाले सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में भी विशेष आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश धाकड़, अध्यापिका मंजू सेन, आदर्श विद्या मंदिर कोठार मोहल्ला के प्रधानाचार्य सांवर लाल प्रजापत तथा संस्कार केंद्र प्रभारी हेमराज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, मातृभूमि के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!