
भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश सोनी को आगामी पंचायती राज चुनाव के लिए टोंक जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के साथ कैलाश सोनी को टोंक जिले में पंचायती राज चुनाव से जुड़ी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों में जिम्मेदारी निभानी होगी।
उल्लेखनीय है कि कैलाश सोनी को इससे पूर्व नगर निकाय चुनाव के दौरान भीलवाड़ा नगर निकाय का जिला चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। अब उन्हें टोंक जिले में पंचायती राज चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




