
शाहपुरा। कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शाहपुरा में समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन शाहपुरा स्थित चिश्तिया ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
समिति अध्यक्ष उम्मेद खान कायमखानी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए विवाह योग्य युवक-युवतियों के जोड़ों का पंजीकरण फिलहाल जारी है। समाज के अधिक से अधिक परिवारों को सम्मेलन से जोड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
उन्होंने समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों से अपील की कि वे समय रहते सम्मेलन के लिए अपना पंजीकरण करवाएं और सामूहिक विवाह आयोजन का लाभ उठाएं।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने के साथ विवाह समारोहों में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करना है। सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।




