
धरती देवरा महादेव में शाम को हुआ आकर्षक श्रृंगार, फूलों से सजा भोलेनाथ का दरबार
शाहपुरा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार की शाम जहाजपुर रोड स्थित धरती देवरा महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। रंग-बिरंगे फूलों से सजे शिवलिंग की मनमोहक छटा देखते ही बनी। शाम की आरती और दीपों की रोशनी के बीच महादेव का श्रृंगारित स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने दर्शन कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।




