Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperक्राइमलोकल न्यूज़शाहपुरा

खेत पर इंजन चलाते समय फिसला किसान, कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत

सांखलिया गांव की घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

“सिंचाई करने गया किसान, एक फिसलन ने छीन ली जिंदगी।”

शाहपुरा उपखंड के फूलियाकलां थाना क्षेत्र के सांखलिया गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। खेत पर सिंचाई के लिए इंजन चलाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से किसान सीधे कुएं में जा गिरा। गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पप्पू पुत्र घीसालाल बैरवा (36) निवासी सांखलिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह पप्पू अपने खेत पर सिंचाई के लिए इंजन संचालित कर रहा था। इसी दौरान कुएं के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे कुएं में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही फूलियाकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फूलियाकलां पहुंचाया गया। वहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक के पिता घीसालाल बैरवा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश कुएं में गिरने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गांव में हुई इस आकस्मिक घटना से शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू मेहनती और मिलनसार किसान था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!