Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

शाहपुरा के कायमखानी भाई-बहन प्रशिक्षकों ने बढ़ाया गौरव, मयूर स्कूल के तैराकों ने वेस्ट ज़ोन सीबीएसई तैराकी प्रतियोगिता में जीते 7 पदक

कोच शाहिस्ता नाज़ कायमखानी एवं आसिफ खान कायमखानी के तीन वर्षों के समर्पित प्रशिक्षण का मिला प्रतिफल

शाहपुरा/अजमेर, 06 अगस्त। विदिशा भोपाल में आयोजित वेस्ट ज़ोन सीबीएसई तैराकी प्रतियोगिता में मयूर स्कूल (मेयो), अजमेर के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण एवं 1 रजत सहित कुल 7 पदक जीतकर विद्यालय और अजमेर का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में सैयद आतिफ़ चिश्ती ने 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, इसी स्पर्धा में सैयद मोइनुद्दीन चिश्ती ने रजत पदक तथा 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं हिमांक दिया, अबीर शर्मा, सैयद आतिफ़ एवं प्रत्युष मोटियानी की टीम ने 4×50 मीटर मेडले रिले तथा 50 मीटर फ्री स्टाइल रिले स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। कुल मिलाकर विद्यालय के तैराकों ने प्रतियोगिता में 7 पदकों पर कब्जा जमाया।
इस सफलता के पीछे तैराकों के गढ़ कहे जाने वाले शाहपुरा के कायमखानी परिवार से संबंध रखने वाले प्रतिभाशाली प्रशिक्षक शाहिस्ता नाज़ कायमखानी एवं आसिफ खान कायमखानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों कायमखानी प्रशिक्षक पिछले तीन वर्षों से मयूर स्कूल के छात्र-छात्राओं को तैराकी का नियमित एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप विद्यालय के खिलाड़ी लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य संजय खाती तथा मेयो कॉलेज जनरल काउंसिल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों शाहिस्ता नाज़ कायमखानी एवं आसिफ खान कायमखानी को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण और समर्पण की सराहना की।

शाहपुरा की इस प्रतिभाशाली कायमखानी भाई-बहन प्रशिक्षक जोड़ी की उपलब्धि से कायमखानी समाज में भी हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। समाज के प्रबुद्धजनों ने इसे शाहपुरा एवं पूरे कायमखानी समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए दोनों प्रशिक्षकों तथा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!