Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperधर्मराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

शाहपुरा में प्रॉपर्टी डीलर संगठन को मिली नई कमान सुरेश जड़स अध्यक्ष

सुरेश जड़स अध्यक्ष; बोले—कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे

शाहपुरा। शहर में भूमि एवं संपत्ति कारोबार से जुड़े प्रॉपर्टी डीलरों के संगठन को नई कार्यकारिणी मिल गई है। प्रॉपर्टी डीलर संगठन का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में सुरेश जड़स को अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल नजर आया।

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोजन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिम्मेदारियों का हुआ बंटवारा

संगठन में हनुमान शर्मा, रामस्वरूप चावला, अजय मेहता, मगना गुजर, मदन खटीक, मोहब्बत कायमखानी, अनिल पाटनी एवं पवन बसेर को मुख्य संरक्षक बनाया गया है।

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शिव बाबू काबरा, हेमराज शर्मा एवं पुष्पेंद्र बाछड़ा को दी गई। वहीं सचिव पद पर दलीचंद खटीक एवं राजेश अग्रवाल, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर बंटी महेश शर्मा को चुना गया।

संगठन मंत्री के रूप में विनोद जैन, गणपत कोली, विनीत बुनकर एवं रमेश खटीक को जिम्मेदारी मिली। विधि सलाहकार राजेंद्र बोहरा, प्रेस प्रवक्ता नूर मोहम्मद एवं धनराज जीनगर बनाए गए।

इसी तरह सलाहकार के रूप में अमित मनियार, प्रेम शारदा, रोहित अग्रवाल एवं निर्मल जैन तथा निरीक्षण मंत्री के रूप में लादूराम खटीक, कालू वैष्णव एवं लच्छू कोली को जिम्मेदारी सौंपी गई।

“प्रॉपर्टी डीलरों के हित में हर स्तर पर संघर्ष करेंगे”

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश जड़स ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलरों के हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से काम करेगा। शाहपुरा में भूमि क्रय-विक्रय के कारोबार को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाने के साथ इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा, जब सभी सदस्य एकजुट होकर काम करेंगे। नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन को नई दिशा देने और प्रॉपर्टी डीलरों की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

जड़स ने कार्यकारिणी में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग, पारदर्शिता और आपसी विश्वास के साथ संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाना प्राथमिकता रहेगी।

चुनाव के बाद आयोजित स्वागत समारोह में संगठन की एकजुटता और आपसी सौहार्द का भी नजारा देखने को मिला। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान के बाद आयोजित सामूहिक भोजन ने कार्यक्रम को आत्मीय माहौल में संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!