BHILWARAE-Paperराजस्थानरामस्नेहीलोकल न्यूज़शाहपुरा

गांधी पथ यात्रा के लिए डॉ. रणवीर कुमावत को चित्तौड़गढ़ जिले की जिम्मेदारी

शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित होने वाली ‘गांधी पथ यात्रा’ के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ से जुड़े डॉ. रणवीर कुमावत को चित्तौड़गढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. कुमावत ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले में गांधी पथ यात्रा को सफल एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

डॉ. कुमावत ने अपने संदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट, संगठन महासचिव ललित तुनवाल तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली यात्रा के माध्यम से इन विचारों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

डॉ. कुमावत वर्तमान में प्रदेश सचिव एवं चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दायित्व से जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!