BHILWARAE-Paperधर्मराजस्थानरामस्नेहीलोकल न्यूज़शाहपुरा

ठेका सफाई कर्मियों के अनुभव प्रमाण पत्र बनाने की मांग, आयुक्त रिंकल गुप्ता का सफाई कर्मचारियों ने किया सम्मान

ठेका सफाई कर्मियों के अनुभव प्रमाण पत्र बनाने की मांग, आयुक्त रिंकल गुप्ता का सफाई कर्मचारियों ने किया सम्मान

शाहपुरा। नगर पालिका शाहपुरा में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से नगर पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यूनियन पदाधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों ने आयुक्त को पुष्पहार पहनाकर, मेवाड़ी पगड़ी एवं साफा बंधवाकर तथा पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

यूनियन के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घूसर एवं जिला महामंत्री रमेश चंद्र घूसर ने आयुक्त के समक्ष अधिशेष रहे ठेका सफाई कर्मियों के अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की मांग रखी। पदाधिकारियों ने बताया कि कई सफाई कर्मचारी पूर्व में ठेके पर नगर पालिका में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में भी सफाई कार्य से जुड़े हुए हैं। आगामी सफाई कर्मचारी भर्ती के मद्देनजर इन कर्मचारियों के पूर्व अनुभव को प्रमाणित करने के लिए अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया जाना जरूरी है।

इस संबंध में पार्षद एवं यूनियन के प्रदेश मंत्री सुरेश चंद्र घूसर की ओर से आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पूर्व एवं वर्तमान में कार्यरत ठेका सफाई कर्मियों के अनुभव प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया गया।

आयुक्त रिंकल गुप्ता ने यूनियन पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि अधिशेष रहे ठेका कर्मियों, जिन्होंने पूर्व में नगर पालिका में कार्य किया है और वर्तमान में भी कार्यरत हैं, उनके अनुभव प्रमाण पत्र जल्द जारी करने की प्रक्रिया की जाएगी। आयुक्त के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी यूनियन ने संतोष व्यक्त किया।

सम्मान समारोह के दौरान यूनियन की ओर से आयुक्त का विशेष स्वागत किया गया। इस दौरान दो छोटे बच्चों ने भी आयुक्त को पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। बच्चों द्वारा किए गए स्वागत से आयुक्त रिंकल गुप्ता प्रसन्न नजर आईं और उन्होंने दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया।

जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घूसर ने आयुक्त के पुनः शाहपुरा नगर पालिका में कार्यभार संभालने पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से सफाई कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने यूनियन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं पार्षद सुरेश चंद्र घूसर, जिला महामंत्री रमेश चंद्र घूसर, संगठन मंत्री अमित कुमार, सह सचिव घीसूलाल, संगठन मंत्री आनंद कुमार, उत्तम, कालूलाल कुमार, सोनू कुमार, विकास, गंगासागर, राधाकिशन तेली एवं राजेंद्र खटीक सहित यूनियन पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सफाई कर्मचारी यूनियन ने उम्मीद जताई कि अनुभव प्रमाण पत्र जारी होने से लंबे समय से नगर पालिका में कार्य कर चुके सफाई कर्मियों को आगामी भर्ती प्रक्रिया में अपने अनुभव का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!