Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शाहपुरा में बैठक, शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क का निर्णय

शाहपुरा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड–शाहपुरा की ओर से आगामी 18-19 सितंबर 2026 को कोटड़ी में आयोजित होने वाले जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को आदर्श नगर, शाहपुरा में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा के सानिध्य में हुई, जबकि अध्यक्षता खंड अध्यक्ष नयन बुला ने की।

बैठक में संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खंड के सभी शिक्षकों एवं महिला सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाए। साथ ही सम्मेलन में अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

खंड अध्यक्ष नयन बुला ने खंड कार्यकारिणी सदस्यों को प्रत्येक संकुल के लिए संकुल प्रभारी नियुक्त करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी। संकुल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सभी शिक्षकों से व्यक्तिगत एवं अनौपचारिक संपर्क स्थापित कर सम्मेलन में शामिल होने वाले शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। वहीं महिला कार्यकारिणी को महिला शिक्षकों एवं सदस्यों से अलग से संपर्क कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि संगठन की ओर से 18 सितंबर को प्रातः 8 बजे रामद्वारा के बाहर से कोटड़ी के लिए बस की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों को निर्धारित समय पर पहुंचने के लिए सूचित करने तथा यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक का संचालन खंड मंत्री संजय त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों से सम्मेलन में शाहपुरा खंड की प्रभावी एवं अच्छी शिक्षक उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया और तैयारियों को लेकर भरोसा जताया।

जिला महिला संगठन मंत्री चंदा सुवालका ने महिला शिक्षकों एवं सदस्यों की अच्छी उपस्थिति का आश्वासन देते हुए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अलग से व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाकर सूची तैयार करने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर जिला महिला सचिव अंबिका धाबाई, जिला महिला मंत्री शांति धाभाई, पूर्व संभाग महिला मंत्री इंदिरा धूपिया, खंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सोनी, खंड महिला उपाध्यक्ष सुधा पारीक, खंड महिला मंत्री नयन बाला सोमानी, सोनाली मालू, शंकर लाल चौधरी, विष्णु शर्मा, कृष्ण गोपाल धाकड़, कुलदीप सुवालका, राहुल दाधीच सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!