Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
राजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा की खबरे

बाबा हरिराम साहब का 79वां वार्षिक वर्सी उत्सव 14 से, चार दिन होंगे धार्मिक आयोजन

बाबा हरिराम साहब का 79वां वार्षिक वर्सी उत्सव 14 से, चार दिन होंगे धार्मिक आयोजन

भीलवाड़ा। मूलचन्द पेसवानी
हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के आराध्य सतगुरु बाबा हरिराम साहब जी का 79वां वार्षिक वर्सी उत्सव मंगलवार 14 जुलाई से श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ शुरू होगा। चार दिवसीय आयोजन 17 जुलाई तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
उत्सव की तैयारियों को लेकर आश्रम में सेवादारों की बैठक आयोजित की गई। संत गोविंदराम ने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सेवादारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने सेवा और सुमिरन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवा भाव से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में संत मायाराम, संत ईशानराम, संत सुयज्ञराम, संत केशवराम, हीरालाल गुरनानी, अंबालाल ननकानी, ईश्वर आसनानी, हेमंत भोजवानी, विरुमल पुरूसानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई को श्री श्रीचंद्र सिद्धांत सागर का अखंड पाठ प्रारंभ होगा। अग्नि पूजन एवं अन्नपूर्णा पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगी। 15 जुलाई को बाबा हरिराम साहब जी तथा 17 जुलाई को बाबा गंगाराम साहब जी की वार्षिक वर्सी श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी।
उत्सव के दौरान दरबार साहब, आसण साहब, धूणा साहब, सतगुरुओं की समाधियों तथा श्री हरि सिद्धेश्वर मंदिर यज्ञशाला में पूजन-अर्चन, यज्ञ, हवन, सत्संग एवं प्रवचन होंगे। अन्न क्षेत्र में संत-महात्माओं, विप्रजनों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। उदासीन निर्वाण संत मंडल सहित विभिन्न आश्रमों के संत आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं को दर्शन एवं आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!