Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानरामस्नेहीलोकल न्यूज़शाहपुरा

वार्ड 11 में निर्दलीय प्रत्याशी योगेश पारीक के समर्थन में निकला भव्य जुलूस

वार्ड 11 में निर्दलीय प्रत्याशी योगेश पारीक के समर्थन में निकला भव्य जुलूस

शाहपुरा। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 11 में निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक के समर्थन में मंगलवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में वार्डवासियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच निकले जुलूस के दौरान प्रत्याशी का जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

जुलूस के दौरान समर्थकों ने योगेश कुमार पारीक के समर्थन में नारे लगाए। एक स्थान पर समर्थकों ने उन्हें केलों से तौलकर स्वागत किया। जुलूस वार्ड के विभिन्न गली-मोहल्लों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने प्रत्याशी का स्वागत किया। इस दौरान पारीक ने वार्डवासियों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।

महिलाओं की भागीदारी रही चर्चा में

चुनावी जुलूस में वार्ड की महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं जुलूस में शामिल हुईं और प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाया। महिलाओं ने वार्ड में पिछले पांच वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए योगेश पारीक के समर्थन की बात कही।

महिलाओं ने कहा कि उनके अनुसार पिछले पांच वर्षों में वार्ड में नियमित सफाई, नालियों की सफाई और सीसी रोड सहित विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। उनका कहना था कि नियमित कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था से वार्ड की स्थिति में सुधार हुआ है। महिलाओं ने यह भी कहा कि पार्षद की ओर से लोगों के बीच रहकर समस्याएं सुनने और उनका समाधान कराने का प्रयास किया गया।

महिलाओं ने कहा कि वार्डवासियों के आग्रह पर ही योगेश कुमार पारीक को इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा गया है। समर्थकों ने आगामी चुनाव में उन्हें समर्थन देने की अपील की।

विकास की गति जारी रखने का वादा

जुलूस के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक ने वार्डवासियों से मिल रहे समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिस तरह वे वार्डवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते रहे हैं, उसी तरह आगे भी लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।

पारीक ने कहा कि यदि वार्डवासियों का आशीर्वाद मिला तो आगामी पांच वर्षों में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने वार्ड 11 को नगर पालिका का आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में काम करने का भरोसा दिलाया।

जुलूस के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया तथा लोगों से चुनाव चिन्ह ‘अलमारी’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की। समर्थकों ने बैलेट नंबर 4 पर अलमारी चुनाव चिन्ह के पक्ष में मतदान कर योगेश कुमार पारीक को विजयी बनाने का आह्वान किया। जुलूस में वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!