
शाहपुरा। विप्र सेना ब्राह्मण समाज शाहपुरा की ओर से भगवान परशुराम जी का प्रथम पाटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पाटोत्सव के अवसर पर भगवान परशुराम जी का विधिवत अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर नई ध्वजा चढ़ाई गई तथा महाआरती का आयोजन किया गया।
पंडित अमन शर्मा के सान्निध्य में हुए धार्मिक आयोजन में समाजबंधुओं ने भगवान परशुराम जी के समक्ष सुख-समृद्धि एवं समाज की एकता की कामना की। महाआरती के पश्चात भगवान को भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
महाआरती में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों के साथ बड़ी संख्या में युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक वातावरण उस समय और अधिक भक्तिमय हो गया, जब समाजजनों ने भजनों की प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान परशुराम जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में सोमेश्वर व्यास, जगदीश पारीक, महावीर दीक्षित, सूर्यप्रकाश ओझा, गोपाल पंचोली, विनोद पाराशर, कमलेश पाराशर, नवीन शुक्ला, शिव शर्मा, सुधीर शर्मा, सुनील मिश्रा, प्रवीण पारीक, पंकज उपाध्याय, नंदलाल सनाड्डय, मीनू शर्मा, सुनील शर्मा, मनीष दाधीच, सागर शर्मा, अभय पारीक, मिंकू पोंड्रिक, अंकुर ओझा, गोल्डी पाराशर, अभिषेक मेहता, मनोज पुरोहित, सुमित पारीक, गौतम तिवारी, कृष्ण कुमार गौड़, अभिनव शर्मा, शशांक गौड़ एवं विष्णु सुखवाल सहित समाज के सैकड़ों पुरुष एवं महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।




