Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperखेलधर्मराजस्थानरामस्नेहीलोकल न्यूज़शाहपुरा

वार्ड 15 में भाजपा ने झोंकी ताकत, बुजुर्गों ने किया कैलाश धाकड़ के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक का लिया संकल्प

शाहपुरा। नगर पालिका चुनाव-2026 को लेकर शाहपुरा में चुनावी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्डों में प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय खुलने के साथ ही अब चुनावी रणनीति भी जमीन पर उतरने लगी है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 15 में भाजपा प्रत्याशी कैलाश धाकड़ के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वार्ड के बुजुर्गों द्वारा किया गया।

कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और वार्ड के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल में भाजपा की सक्रियता को साफ तौर पर सामने रखा। उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने की रणनीति पर चर्चा की।

वरिष्ठ नेताओं ने संभाला मोर्चा

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर, विमल झंवर, रामप्रसाद पारीक, पूर्व पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, रघुनंदन सोनी, बूथ अध्यक्ष शांतिलाल मामोड़िया, भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक मोनू सुरेश छीपा, राजाराम पोरवाल, महावीर सैनी, सत्यनारायण मालू, पूर्व पार्षद दीपक पारीक, सूर्यकांत पाराशर, जमनालाल शर्मा, जयदेव जोशी, अनिल पाटनी, सुरेश गुर्जर, मुकेश लढ़ा, भेरू बोहरा, हनुमान धाकड़, जगदीश जाट तथा शिक्षाविद भंवर शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

‘एकजुटता और विकास’ के मुद्दे पर मांगा समर्थन

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए कैलाश धाकड़ को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुट ताकत के साथ चुनाव मैदान में है और वार्ड के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव केवल मतदान के दिन नहीं जीता जाता, बल्कि इसके लिए हर मतदाता तक पहुंच बनानी पड़ती है। वार्ड की प्रत्येक गली और प्रत्येक परिवार तक भाजपा का संदेश पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यालय खुला, अब घर-घर दस्तक की तैयारी

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने वार्ड की स्थानीय समस्याओं, मतदाताओं की अपेक्षाओं और चुनावी मुद्दों को लेकर भी चर्चा की।

वार्ड 15 में कार्यालय खुलने के साथ ही अब चुनावी गतिविधियां और तेज होने के संकेत हैं। आने वाले दिनों में घर-घर संपर्क, छोटी बैठकों और मतदाता संवाद के जरिए प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद तेज होगी।

रिपोर्ट : मूलचन्द पेसवानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!