BHILWARAखेलराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

हुकमपुरा स्कूल की खिलाड़ी छात्राओं को 22 हजार रुपए की हॉकी स्टिक भेंट

हुकमपुरा स्कूल की खिलाड़ी छात्राओं को 22 हजार रुपए की हॉकी स्टिक भेंट

भामाशाह राजाराम गुगड़ ने बढ़ाया बेटियों का हौसला, राज्य स्तरीय हॉकी टीम के कोच ओमप्रकाश सेन का भी किया अभिनंदन

फूलियाकलां (प्रकाश तोषनीवाल)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुकमपुरा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत भामाशाह राजाराम गुगड़ की ओर से विद्यालय की खिलाड़ी छात्राओं को 22 हजार रुपए मूल्य की ग्रेफाइट हॉकी स्टिक भेंट की गई। विद्यालय में आयोजित सादे समारोह में हॉकी स्टिक वितरित कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह राजाराम गुगड़ और उनके साथ आए युवा साथियों का अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत कुमार नौलखा ने सहयोग के लिए भामाशाह का आभार जताते हुए कहा कि खेल सामग्री मिलने से छात्राओं को अभ्यास में सुविधा मिलेगी और वे अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकेंगी।

समारोह में राज्य स्तर पर उपविजेता रही भीलवाड़ा की 17 वर्षीय छात्र हॉकी टीम के कोच एवं शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश सेन का भी सम्मान किया गया। उनकी उपलब्धि को खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया गया।

कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य रोशनलाल वर्मा, अभिभावक और विद्यालय स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। भामाशाह के इस सहयोग को ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और प्रतिभाओं को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!