Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानशाहपुरा

फूलियाकलां में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दो छात्र नेता आमरण अनशन पर

सीएचसी के बाहर शुरू हुई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, जनसमर्थन बढ़ा

फूलियाकलां (प्रकाश तोषनीवाल)। कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार सुबह दो छात्र नेता अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए। छात्र नेता शिवराज आचार्य और दिनेश माली ने सुबह करीब 9:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के बाहर भूख हड़ताल शुरू की। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।


आंदोलनकारियों ने प्रशासन के समक्ष पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति, कस्बे की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान, क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर प्रभावी रोक, वार्ड संख्या 15 में विद्यालय भवन का निर्माण तथा श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रमुख हैं।

छात्र नेताओं का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी समाधान नहीं निकला। इससे मजबूर होकर उन्हें आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।
अनशन स्थल पर स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों का समर्थन लगातार मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाने पहुंच रहे हैं और जनहित की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग कर रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र निराकरण कर आंदोलन समाप्त कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। फिलहाल अनशन जारी है और प्रशासन की ओर से होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!