BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एसडीपीआई ने निकाली विशाल आक्रोश रैली

शाहपुरा

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) शाहपुरा द्वारा जिला अध्यक्ष सिराजुद्दीन शाह के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में महलों के चौक से त्रिमूर्ति चौराहे तक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई।

रैली के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। त्रिमूर्ति चौराहे पर विशाल मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया तथा छात्रों को न्याय दिलाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग की गई।

इस अवसर पर पार्षद यूसुफ मोहम्मद सिलावट ने कहा कि पूरे देश में सरकार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले नागरिकों और छात्रों की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही एवं क्रूरतापूर्ण तरीके अपना रही है। यह देश के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है तथा एक लोकतांत्रिक राष्ट्र की छवि को पूरी दुनिया में धूमिल करने वाला कृत्य है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!