
शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
आगामी पंचायत चुनावों की आहट के बीच जिले की सियासत में मुलाकातों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में आज शाहपुरा के पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर ने राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान पूर्व प्रधान ने बंशीलाल गुर्जर के राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोनीत होने पर साफा बंधवाकर सम्मान किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र और जिले की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संभावित राजनीतिक समीकरणों पर भी लंबी चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर भरत बैसला, अरनिया घोड़ा सरपंच प्रतिनिधि दयाशंकर गुर्जर एवं अर्जुन गुर्जर भी मौजूद रहे।
पंचायत चुनाव से पहले सियासी मायने निकाले जा रहे
राजनीतिक गलियारों में पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू होने के साथ ही नेताओं की सक्रियता बढ़ने लगी है। ऐसे में पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर की राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर से हुई यह मुलाकात भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुलाकात में भीलवाड़ा जिले की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संभावित रणनीति पर चर्चा हुई। हालांकि मुलाकात को नेताओं की ओर से आत्मीय एवं सामाजिक बताया गया, लेकिन चुनावी मौसम में होने वाली राजनीतिक मुलाकातें अपने पीछे कई सियासी संकेत भी छोड़ जाती हैं।
बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई तथा क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को लेकर विचार साझा किए गए।




