Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानरामस्नेहीलोकल न्यूज़शाहपुरा

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का जिला सम्मेलन 18-19 सितंबर को सवाईपुर में, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला भीलवाड़ा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को मुखर्जी उद्यान स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में 18 एवं 19 सितंबर 2026 को कोटड़ी ब्लॉक के बन का खेड़ा, कोटा रोड स्थित मोच्चड़ियों का देवनारायण मंदिर, सवाईपुर में आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत, प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र रेगर तथा अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ एवं संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी गजराज सिंह राठौड़ के सानिध्य में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का जिला सम्मेलन इस बार भव्य एवं व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिला कार्यकारिणी एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपनी सक्रिय सहभागिता का भरोसा दिलाया।

हर ब्लॉक से प्रबोधकों की भागीदारी पर जोर

जिला महामंत्री ललित कुमार तिवारी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। प्रत्येक ब्लॉक से अधिक से अधिक प्रबोधकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत संपर्क एवं संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए जाएं।

प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि जिला सम्मेलन संगठन की एकजुटता और प्रबोधकों की सामूहिक शक्ति का परिचायक बने, इसके लिए सभी पदाधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक से अधिक से अधिक प्रबोधकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र रेगर एवं प्रदेश आईटी सेल प्रभारी गजराज सिंह राठौड़ ने सभी प्रबोधकों से आह्वान किया कि वे सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अपने संगठन के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक प्रबोधक की है।

18 सितंबर को होगा मुख्य सम्मेलन

बैठक में बताया गया कि जिला सम्मेलन 18 एवं 19 सितंबर 2026 को आयोजित होगा, जिसमें 18 सितंबर शुक्रवार को मुख्य सम्मेलन होगा। सम्मेलन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं ब्लॉक स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में कोटड़ी ब्लॉक अध्यक्ष देवराज सिंह राणावत, मांडलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मथुरा लाल माली, आसींद से देवीलाल गुर्जर एवं संपत लाल, जहाजपुर से शैतान सिंह एवं राजूलाल सेन, आसींद से महिला प्रबोधक राधा देवी रेगर एवं संगीता राठौड़, गंगापुर-सहाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल सालवी, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश सालवी, शाहपुरा ब्लॉक से जिला मंत्री राधेश्याम बलाई एवं गोपीचंद बंजारा, बनेड़ा से राजेश शर्मा, कोटड़ी से मीडिया प्रभारी युनुस परवेज एवं भगवत सिंह राणावत, आसींद से अशोक गर्ग सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं ब्लॉक अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से एकजुट होकर सम्मेलन की तैयारियों में जुटने तथा अधिक से अधिक प्रबोधकों की सहभागिता सुनिश्चित कर जिला सम्मेलन को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!