Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा की खबरे

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा की युवा इकाई में अविनाश शर्मा बने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं और जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

शाहपुरा। राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा की युवा इकाई की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष योगेश व्यास ने सभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एवं प्रदेश मंत्री राजाराम शर्मा की सहमति से की। नवगठित कार्यकारिणी में शाहपुरा निवासी अविनाश शर्मा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।युवा इकाई की नई कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर शाहपुरा सहित क्षेत्र के समाजजनों में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति पर शाहपुरा गौतम संस्थान एवं जी-16 परिवार के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने अविनाश शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर एडवोकेट अनिल शर्मा, पार्षद भगवती प्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा, भाजपा नेता पवन कुमार शर्मा, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजेश कुमार व्यास, रामजी उपाध्याय सहित अनेक समाजजनों ने अविनाश शर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की। साथ ही प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा इकाई समाज हित में प्रभावी कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!