मोक्षधाम रैगर मोहल्ला में 51 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प

बागोर | मोहित कुमार
बागोर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह मोक्षधाम रैगर मोहल्ला, बागोर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में 51 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
समाजसेवी दुर्गेश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की भावना से लादूजी माली (गोयल) द्वारा 51 पौधों का सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित सिंचाई, देखभाल एवं उनके पूर्ण विकास तक सुरक्षा का संकल्प लिया।
पौधारोपण कार्यक्रम में गोपाल ओझा, राजेंद्र सेठिया, दुर्गेश सोनी, बालू माली, घनश्याम देवपुरा, पूरण माली, रतन रैगर, नरेश रैगर, जगदीश रैगर, सत्यनारायण माली, लक्ष्मण सिंह, लादू सिंह, ललित व्यास, राजू माली, देबीलाल माली, लक्ष्मीलाल टेलर, नंदलाल माली, मुकेश रैगर, किशन वैष्णव, सत्यनारायण वैष्णव, रोशन रैगर सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने लादूजी माली (गोयल) के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनसहयोग से पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ती है और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरणा मिलती है।




