Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, तीन पदाधिकारियों की नियुक्ति

कैलाश मांदरिया बने जिला महामंत्री, दीपक गुटकणिया उपाध्यक्ष और राकेश पचलोड़िया जिला मंत्री मनोनीत
भीलवाड़ा।
राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा, जयपुर ने संगठन के विस्तार और युवा शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तीन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। महासभा ने महिला आश्रम निवासी दीपक कुमार गुटकणिया को जिला उपाध्यक्ष, तिलक नगर निवासी कैलाश मांदरिया को जिला महामंत्री तथा जुनावास निवासी राकेश कुमार पचलोड़िया को जिला मंत्री नियुक्त किया है।
महासभा के प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल साहू की अनुशंसा पर भीलवाड़ा (शहर) जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र आसरवा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में यह घोषणा की गई। नियुक्ति पत्र के अनुसार नवनियुक्त पदाधिकारियों की सामाजिक सेवा, कार्यकुशलता, निष्ठा, सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासभा ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और अधिकाधिक युवाओं, समाजसेवियों तथा मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने में सफलता मिलेगी। साथ ही उनसे संगठन के नियमों का पालन करते हुए प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सदस्यता अभियान को गति देने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भीलवाड़ा में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा समाज के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!