अमरपुरा सेवनी की बेटी खुशबू जाट ने NEET-MBBS में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 9136 हासिल

अमरपुरा सेवनी की बेटी खुशबू जाट ने NEET-MBBS में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 9136 हासिल
शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के अमरपुरा सेवनी गांव की होनहार बेटी खुशबू जाट (आकोदिया) ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-MBBS 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9136 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
खुशबू किसान कैलाश चंद्र जाट की पुत्री एवं स्वर्गीय कल्याण जी आकोदिया की पौत्री हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, गांव और पूरे शाहपुरा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
खुशबू की उपलब्धि पर परिवारजनों, ग्रामीणों, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि खुशबू की सफलता क्षेत्र की बेटियों और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
सुश्री खुशबू D/O कैलाश आकोदिया निवासी अमरपुरा- सेवनी ( मिंडोलिया) की बेटी ने नीट परीक्षा में देश में 9136 रैंक प्राप्त की हैं l बेटी का स्वागत युवाओं,बुजुर्गों, माता और बहनों द्वारा किया गया l अपने माता-पिता, गुरुजन, समाज और गांव का नाम गौरवान्वित करने के लिए हार्दिक बधाई और अशेष शुभकामनाएं l




