22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के बीच देवराज जाट ने हासिल की AIR 3932

फूलियाकलां (प्रकाश तोषनीवाल)। शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के तस्वारिया बासा निवासी देवराज जाट ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के बीच ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3932 प्राप्त की है।
देवराज जाट, पिता शंकर जाट, की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर अध्ययन को दिया जा रहा है।
देवराज की इस सफलता पर परिवारजनों, गुरुजनों, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि देवराज की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
देवराज जाट को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।




