Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ की महिला कार्यकारिणी का विस्तार, नीरू जिला प्रभारी व चंदा बनीं जिला सचिव

भीलवाड़ा 17 जुलाई। युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ संगठन ने सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए अपनी महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित की अनुशंसा पर महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है।
संगठन के विस्तार में नीरू चतुर्वेदी को जिला प्रभारी और चंदा शर्मा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रेमलता शर्मा को सह सचिव, पिंकी सारस्वत को मंत्री, वंदना शर्मा को प्रचार-प्रसार मंत्री तथा रेखा शर्मा को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया है।


महिला विंग को युवाओं के बीच और मजबूत करने के लिए अंजली शर्मा को युवा प्रकोष्ठ प्रमुख और किरण शर्मा को करेड़ा प्रभारी की कमान दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी मातृशक्ति पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि नई टीम के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजहित के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। कार्यकारिणी के विस्तार पर संगठन के पदाधिकारियों और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!