BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़
राजस्थान गुर्जर महासभा के युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बने पंचमंता के माधुलाल गुर्जर

बागौर | मोहित कुमार
राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गुर्जर तथा भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष नारायणलाल गुर्जर की अनुशंसा पर करेड़ा तहसील के पंचमंता (रलायता) निवासी माधुलाल गुर्जर को राजस्थान गुर्जर महासभा के जिला युवा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद गांव एवं क्षेत्र के समाजजनों और युवाओं में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने माधुलाल गुर्जर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्रवासियों ने प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।




