Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperधर्मराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

अखंड भारत के संकल्प से गूंजेगा शाहपुरा, आज कलीजरी गेट चौराहे पर जुटेंगे सनातनी

अखंड भारत के संकल्प से गूंजेगा शाहपुरा, आज कलीजरी गेट चौराहे पर जुटेंगे सनातनी

शाहपुरा। अखंड भारत के संकल्प और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदू जागरण मंच शाहपुरा की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के कलीजरी गेट चौराहे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन सायं 6:15 बजे किया जाएगा। हिंदू जागरण मंच की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के माध्यम से अखंड भारत की भावना, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

हिंदू जागरण मंच शाहपुरा जिला अध्यक्ष हनुमान धाकड़ ने बताया कि अखंड भारत संकल्प दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के प्रति संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी सनातनी एवं हिंदू भाइयों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

मंच की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि मंगलवार शाम 6:15 बजे कलीजरी गेट चौराहे पर पहुंचकर अखंड भारत के संकल्प में सहभागी बनें और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।

कार्यक्रम एक नजर में
📅 दिनांक: 11 अगस्त, मंगलवार
समय: शाम 6:15 बजे
📍 स्थान: कलीजरी गेट चौराहा, शाहपुरा
🎯 आयोजक: हिंदू जागरण मंच, शाहपुरा
👤 जानकारी: हनुमान धाकड़, जिला अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!