आलोक सेंट्रल स्कूल में 160 नन्हे विद्यार्थी बनेंगे श्रीकृष्ण, जन्माष्टमी पर होगा भव्य आयोजन

आलोक सेंट्रल स्कूल में 160 नन्हे विद्यार्थी बनेंगे श्रीकृष्ण, जन्माष्टमी पर होगा भव्य आयोजन
शाहपुरा। आलोक सेंट्रल स्कूल शाहपुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता से होगी, जिसमें विद्यालय के करीब 160 नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजकर हिस्सा लेंगे।
जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता, श्रीकृष्ण जन्म पर आधारित मनमोहक झांकियां तथा कृष्ण लीला का जीवंत मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। नन्हे विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण के बाल स्वरूप की प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को और भी आकर्षक बनाएंगे।
विद्यालय संस्था प्रधान विरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि जन्माष्टमी कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। अधिकांश विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कवि कैलाश मंडेला, संचिना मंच शाहपुरा के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन बांगड़, राशि बांगड़ एवं हेमलता मंडेला सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पधारकर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा भव्य कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम : 4 सितंबर, प्रातः 9 बजे से | स्थान : आलोक सेंट्रल स्कूल, शाहपुरा




