
भीलवाड़ा। मूलचन्द पेसवानी
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, भीलवाड़ा में कार्यरत दो कार्मिकों को पदोन्नति मिली है। विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ईशांत काबरा को जनसंपर्क अधिकारी (PRO) तथा महावीर पाराशर को प्रशासनिक अधिकारी (AO) के पद पर पदोन्नत किया गया है। दोनों कार्मिकों की पदोन्नति से कार्यालय में खुशी का माहौल है।

राजस्थान जनसंपर्क विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर विभाग के 31 सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। इसमें भीलवाड़ा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत सहायक जनसंपर्क अधिकारी ईशांत काबरा का नाम भी शामिल है।
इसी प्रकार, राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय मंत्रालयिक सेवा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद वर्ष 2026-27 की नियमित डीपीसी के तहत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत महावीर पाराशर को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया।
दोनों कार्मिकों की पदोन्नति पर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सहायक निदेशक पद पर कार्यरत जनसंपर्क अधिकारी रविन्द्र कुमार वैष्णव, वरिष्ठ सहायक रोहित वर्मा, सूचना सहायक ज्योति साहू, कनिष्ठ सहायक कालूलाल बैरवा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक पवनेश शर्मा, तरसेम मीणा और अंशिका गौतम सहित कार्यालय स्टाफ एवं मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों ने ईशांत काबरा और महावीर पाराशर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यालय के कार्मिकों और मीडियाकर्मियों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।




