Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperधर्मराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

गायत्री शक्तिपीठ शाहपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ शाहपुरा में श्रद्धा के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

शाहपुरा। गायत्री शक्तिपीठ शाहपुरा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड गायत्री मंत्र जाप एवं ध्यान साधना से हुआ। साधना के दौरान साधकों को स्थूल, सूक्ष्म एवं कारण शरीर के विकास के लिए विशेष ध्यान कराया गया।

इसके बाद गुरु महिमा का वर्णन, गुरु कीर्तन तथा लोककल्याण की कामना के साथ गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुतियां अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

गुरु पूजन कार्यक्रम में गुरु स्वरूप ब्रह्मा, विष्णु, महेश तथा वेदमाता गायत्री का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक दुर्गालाल जोशी ने कहा कि गुरु का जीवन में सर्वोच्च स्थान है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति को सही दिशा, अनुशासन एवं आत्मिक उन्नति का मार्ग प्राप्त होता है। सद्गुरु ही जीवन रूपी नैया के सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। अंत में शांति पाठ के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!