Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़

राजस्थान जन मंच ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा शहर के जानलेवा खड्डों ,अंडरब्रिज में जलभराव ,नालो की टूटी दीवार की ज्वलंत समस्या से समाधान के लिए ज्ञापन दिया

भीलवाड़ा 24 जुलाई भीलवाड़ा शहर के मुख्य सड़कों सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों ,कॉलोनियों में जानलेवा खड्डों की भयंकर समस्या ,भीलवाड़ा शहर में बारिश के दौरान अंडरब्रिज में जलभराव की जन समस्या ,विभिन्न स्थानों पर बड़े नालो की टूटी दीवार की ज्वलंत समस्या से समाधान के लिए भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के यू डी एच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान के लिए पुरजोर आग्रह किया इस पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सभी जनसमस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया इसके बाद प्रभु श्री राम जी की भव्य दिव्य मूर्ति देकर दुप्पटा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया
इस दौरान राजस्थान जन मंच के जिला पदाधिकारी शिवप्रकाश चन्नाल, जयनारायण जोशी ,जगदीश सेन, रामचंद्र मुन्दड़ा ,सौरभ काबरा, अरविन्द सेन ,लादु लाल गुर्जर ,सुभाष गोयल, गोपाल लढा ,चिंटू शर्मा सहित सदस्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!