Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperखेलराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

सुलेख में चमका विद्यार्थियों का हुनर, मॉडल स्कूल शाहपुरा में साप्ताहिक प्रतियोगिता संपन्न

हिंदी और अंग्रेजी सुलेख में कनिष्ठ-वरिष्ठ वर्ग के विजेताओं का हुआ सम्मान

शाहपुरा संवाददाता। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शाहपुरा में साप्ताहिक प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के अंतर्गत विद्यार्थियों में सुंदर लेखन की आदत विकसित करने और उनकी लेखन कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी एवं अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट हस्तलिपि का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी रत्ना टेलर एवं सोनम लढ्ढा के निर्देशन में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग (हिंदी सुलेख) में गुंजन आसवानी ने प्रथम, खुशी कहार ने द्वितीय तथा दीक्षिता कोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग (अंग्रेजी सुलेख) में निकिता चौधरी प्रथम, फरहान पठान द्वितीय एवं राधिका खारोल तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग (हिंदी सुलेख) में आयुष्मान सिंह राठौर ने प्रथम, महजबीन मंसूरी ने द्वितीय तथा अनुष्का सोयल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग (अंग्रेजी सुलेख) में करीना धाकड़ प्रथम, रूही रामनानी द्वितीय एवं अंजलि दाधीच तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार धाकड़ ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुंदर लेखन केवल अक्षरों की सजावट नहीं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और व्यक्तित्व की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुलेख का नियमित अभ्यास करने की प्रेरणा दी, जिससे उनकी लेखन शैली और अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बन सके।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय में इस अवसर पर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा तथा विद्यार्थियों ने भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!