
शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 6 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान तैराकी संघ ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिता के लिए संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने अनुभवी खेल प्रशासक प्रताप सिंह राणावत को राजस्थान टीम का मैनेजर नियुक्त किया है।
प्रतियोगिता में राजस्थान की ओर से आठ प्रतिभाशाली तैराक अपनी चुनौती पेश करेंगे। टीम में प्रतीक कुरिया, ह्रदय भोजवानी, मोहित सामोता, अंशिका धाकड़, अश्विका चौधरी, अमन सामोता, देव शर्मा एवं यश तिवारी का चयन किया गया है। सभी खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राजस्थान तैराकी संघ ने विश्वास जताया है कि टीम मैनेजर प्रताप सिंह राणावत के अनुभव और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के बल पर राजस्थान इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के श्रेष्ठ सब जूनियर तैराक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रताप सिंह राणावत की टीम मैनेजर नियुक्ति पर तैराकी जगत एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं चयनित खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन करने के लिए बधाई देते हुए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।




