Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

शाहपुरा में गूंजा तिरंगे का जयघोष, विद्यार्थियों ने निकाली भव्य रैली

शाहपुरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को अंजुमन शरीफिया माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य सदाकत अली सहित शिक्षकगण, समाजसेवी हमीद खान, फारूक छीपा एवं मुबारिक हुसैन रंगरेज उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ रैली में भाग लिया और आमजन को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

रैली के दौरान “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” का संदेश प्रमुखता से गूंजता रहा। विद्यार्थियों में तिरंगे को लेकर खासा उत्साह नजर आया। रैली ने शहरवासियों में भी देशभक्ति की भावना को जागृत किया।

विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!