
शाहपुरा। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका को और प्रभावी बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने की दिशा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विद्यालय शिक्षा राजस्थान खंड शाहपुरा की प्रथम बैठक आदर्श विद्या मंदिर, गांधीपुरी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के स्वरूप, कार्यपद्धति, सिद्धांतों और आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश निर्देशानुसार बैठक में नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन भी किया गया।
बैठक के प्रथम सत्र की अध्यक्षता राकेश कुमार सोनी ने की। संगठन के पालक अधिकारी पवन जोशी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को महासंघ के संगठनात्मक स्वरूप, कार्यपद्धति और सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की भूमिका तथा शिक्षक हितों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

नयन बुला संभालेंगे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
प्रदेश निर्देशानुसार नवीन कार्यकारिणी के गठन के दौरान नयन बुला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं राकेश कुमार सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज सोनगरा को पुरुष उपाध्यक्ष तथा सुधा पारीक को महिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी में संजय कुमार त्रिपाठी को मंत्री तथा नयन बाला सोमानी को महिला मंत्री बनाया गया। नवरत्न मल बगड़िया कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके साथ ही विभिन्न शैक्षिक वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए संगठन में अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।
शिवराज धाकड़ को अध्यापक सदस्य, श्रवण कुमार धाकड़ को वरिष्ठ अध्यापक सदस्य, अनिल कुमार बगेरवाल को प्रधानाचार्य सदस्य तथा शंकर लाल चौधरी को प्राध्यापक सदस्य मनोनीत किया गया।
इसी क्रम में पवन कुमार छिपा को शारीरिक शिक्षक सदस्य, कृष्ण गोपाल धाकड़ को संस्कृत शिक्षा सदस्य तथा प्रकाश धोबी को पुस्तकालय अध्यक्ष बनाया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य के रूप में दिनेश शुक्ला, प्रबोधक सदस्य के रूप में भगवत सिंह चुंडावत, कंप्यूटर शिक्षक सदस्य के रूप में राहुल दाधीच तथा पंचायत शिक्षक सदस्य के रूप में सत्यनारायण वैष्णव का मनोनयन किया गया।
जिला साधारण सभा में भी जिम्मेदारियां
नवीन कार्यकारिणी के साथ जिला साधारण सभा के सदस्यों का भी मनोनयन किया गया। इनमें शिवराज कुमार, विजय सिंह, सुनील धाभाई, मनोज सोनी, आशीष कोहली, निंबाराम गुर्जर, हिम्मत सिंह भाटी तथा मायाकांत आचार्य सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई।
संकुल स्तर तक संगठन को पहुंचाने की तैयारी
बैठक के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष नयन बुला ने की। उन्होंने संगठन की सदस्यता बढ़ाने तथा संकुल स्तर पर प्रवास की आगामी रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और संकुल स्तर पर संपर्क एवं प्रवास को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
पदाधिकारियों ने जताई सक्रिय भूमिका की प्रतिबद्धता
कार्यक्रम का संचालन खंड मंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। बैठक में अजमेर संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, जिला महिला संगठन मंत्री चंदा सुवालका, जिला महिला मंत्री शांति धाभाई, मोहनलाल कोली सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने शिक्षा, शिक्षक समाज और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।




