Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

सुहाग दशमी पर 108 दीपों से सजा जिनालय, महिलाओं ने की मंगल कामना

शाहपुरा। सकल दिगंबर जैन समाज की महिलाओं ने सुहाग (सौभाग्य) दशमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। पर्व के अवसर पर व्रतधारी महिला श्राविकाओं ने विभिन्न जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की मंगल कामना की।

समाज की महिला मंडल सदस्य रेणू जैन एवं गुणमाला जैन ने बताया कि सुहाग दशमी का व्रत महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। महिलाएं पति के दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक यह व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर महिला श्राविकाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

रविवार को सुहाग दशमी का व्रत रखने वाली महिलाओं ने प्रातः विभिन्न जैन मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान का अभिषेक और शांतिधारा कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान के समक्ष परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद व्रतधारी महिलाओं ने विधिपूर्वक व्रत का पारणा किया। वहीं शाम को मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष वातावरण रहा। महिला श्राविकाओं ने 108 दीपकों से भक्तामर आरती कर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। दीपों की रोशनी से जिनालय का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर महिला मंडल की रेखा जैन, लाड़देवी, अनिता जैन, शिखा जैन, सरिता जैन, नीलम जैन, सीमा जैन, उर्मिला जैन, उषा जैन, अंजूदेवी जैन, अंजना जैन, कुसुमदेवी जैन, कल्पना जैन, सुशीला देवी, सरोज जैन सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

पर्व के दौरान महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए श्रद्धा, संयम और भक्ति का परिचय दिया। आयोजन ने समाज में धार्मिक आस्था के साथ पारिवारिक मंगल एवं सौहार्द का संदेश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!