Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

तिरंगे की शान में निकली रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा फुलियाकलां

फुलियाकलां। श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थी देशभक्ति के नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे तो पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य हरक चंद रेगर, उपप्रधानाचार्य अजय कुमार चौबे, व्याख्याता नीरज राजवानी, वरिष्ठ अध्यापक महेश पाराशर, विकास कुमावत, अभय कुमार चौबे एवं गणेश नारायण मीणा ने किया।

रैली में विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। तिरंगे के साथ अनुशासित ढंग से निकली रैली को देखकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह नजर आया। लोगों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रैली के दौरान विद्यार्थियों में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!