Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperधर्मराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

VMOU में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितम्बर तक बढ़ी

शाहपुरा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 सितम्बर 2026 कर दी गई है। इससे विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर मिला है।

अध्ययन केन्द्र श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा के मुख्य समन्वयक डॉ. पुष्करराज मीणा ने बताया कि विश्वविद्यालय में जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी एबीसी आईडी के माध्यम से तैयार की गई डेब आईडी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले विद्यार्थी अपनी डेब आईडी में दर्ज नाम, पिता व माता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी का मिलान अपनी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य अंकतालिकाओं से अवश्य कर लें।

उन्होंने बताया कि VMOU राज्य सरकार का ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां दूरस्थ बालिका शिक्षा योजना के तहत पात्र छात्राओं की फीस का पुनर्भरण किया जाता है। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्य सामग्री का विकल्प चुनने पर शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा शुल्क पुनर्भरण का प्रावधान है। नियमित विद्यार्थी एक ही सत्र में नियमित अध्ययन के साथ दो डिग्री अथवा डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकते हैं।

समन्वयक प्रो. मूलचन्द खटीक ने बताया कि विश्वविद्यालय में बीए, बीजे, बीएलआईएस एवं बीएससी सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रम संचालित हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पुलिस प्रशासन, हिन्दी, इतिहास, अंग्रेजी, संस्कृत, शिक्षा, राजस्थानी, समाजशास्त्र एवं भूगोल के साथ एमकॉम, एमबीए, एमएससी गणित एवं कम्प्यूटर विज्ञान जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

इसके अलावा योग, मास कम्युनिकेशन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, संस्कृत एवं पर्यटन, जलग्रहण प्रबंधन, कम्प्यूटर अकाउंटिंग एवं मैनेजमेंट में डिप्लोमा तथा फलित ज्योतिष और महात्मा गांधी नरेगा में प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गांव एवं तहसील स्तर के विद्यार्थियों, रोजगार प्राप्त व्यक्तियों तथा कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए भी विश्वविद्यालय के विभिन्न उपयोगी पाठ्यक्रम घर बैठे अध्ययन का अवसर प्रदान करते हैं। पंचायतीराज प्रोजेक्ट, नरेगा मेट तथा सामाजिक समस्याओं से जुड़े पाठ्यक्रम रोजगार एवं व्यावहारिक ज्ञान की दृष्टि से उपयोगी हैं।

प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vmou.ac.in पर प्रवेश विवरणिका का अध्ययन कर 10 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!