Welcome to शाहपुरा संवाद   Click to listen highlighted text! Welcome to शाहपुरा संवाद
BHILWARAE-Paperराजस्थानलोकल न्यूज़शाहपुरा

दस्तक संस्था की भव्य “स्वराज” तिरंगा एवं मशाल यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जोश

तिरंगे और मशालों के साथ उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा भीलवाड़ा

भीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दस्तक संस्था द्वारा आयोजित भव्य “स्वराज” तिरंगा एवं मशाल यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। शाम 7 बजे रेलवे स्टेशन चौराहे से प्रारंभ हुई इस विशाल यात्रा का शुभारंभ एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शैलेंदर सिंह राठौड़, शहर कोतवाल हनुमान सिंह चौधरी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन सुरेश चंद्र श्रीमाली, आर्य समाज भीलवाड़ा के प्रधान विजय शर्मा, लॉयंस क्लब टेक्सटाइल सिटी के प्रांतपाल निशांत जैन, अध्यक्ष एस ऐन मंत्री,अनिल गग्गड़, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद फरजन, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचोलिया, गुरुद्वारा कमेटी भीलवाड़ा के प्रधान इंद्रपाल सिंह, भीलवाड़ा सोशल क्रू की फाउंडर विनीता गर्ग, कुडोज स्कूल की डायरेक्टर मधुवाला यादव, भीलवाड़ा हॉकी अकादमी के अजीत जैन, राजस्थान फार्मासिस्ट एसोसिएशन(रजि.) प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण कुमार सेन सहित गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।

यात्रा में हाथों में तिरंगा और मशालें लिए बड़ी संख्या में युवा पूरे जोश के साथ शामिल हुए। छोटे बच्चों, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स एवं शहरवासियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कुडोज स्कूल के बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर यात्रा का आकर्षण बढ़ाया। भीलवाड़ा एनसीसी एवं दस्तक संस्था के साथियों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली तिरंगा मार्च प्रस्तुत किया।

यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। लॉयंस क्लब टेक्सटाइल सिटी की ओर से पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा सूचना केंद्र, भीलवाड़ा पहुंचकर सम्पन्न हुई।

“स्वराज” कार्यक्रम में देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां

तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात सूचना केंद्र परिसर में “महोत्सव आजादी का — स्वराज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्य्रक्रम का शुभारंभ रमा कथक संस्थान के मंगलाचरण से हुआ। रमा पचीसिया के मार्गदर्शन में तैयार किए गए राष्ट्रभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति ने वातावरण को भावविभोर कर दिया।

इसके बाद विशिष्ट लोक अभियोजक धरमवीर सिंह कानावत ने जोशीले अंदाज में कविता पाठ कर श्रोताओं में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। युवा वक्ता स्वप्निल शर्मा की प्रभावशाली प्रस्तुति को भी खूब सराहना मिली। दस्तक संस्था के साथी अमित जैन एवं अथक जैन ने गीत एवं कविता प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

कुडोज स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत पर शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। दस्तक संस्था के सदस्य रोशन सालवी ने देशभक्ति कविता का प्रभावशाली पाठ किया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं भावनात्मक प्रस्तुतीकरण माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “जलियांवाला बाग” नाटक रहा। बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से जलियांवाला बाग की ऐतिहासिक त्रासदी और शहीदों के बलिदान को जीवंत कर दिया। प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और पूरे परिसर में तालियों की गूंज सुनाई दी

कुणाल ओझा ने बताया कि दस्तक संस्था द्वारा युवाओं में देशप्रेम की भावना को जागृत करने, युवाओं के नैतिक व सामाजिक मूल्यों को पुष्ट करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस मौके पर पंकज जैन, नवरत्न जैन, धर्मवीर सिंह कानावत, नरेंद्र गुर्जर,रवि ओझा,रोशन सालवी, उदयलाल बोरणा,शरद शुक्ला, दीपक जाट,धर्मवीर तिवारी, लोकेश खोईवाल,अनिल धाकड़,अनिल गुर्जर, देव पारिक, , रतन सेन, , मनीष सुखवाल, अरमान, अजय खोईवाल,प्रवीण मीना,भरत, नवीन माली तिलकराज, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!